देश की खबरें | शाह ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिये दक्षिण गुजरात के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को दक्षिण गुजरात क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जानी अभी बाकी है।

वलसाड, 22 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को दक्षिण गुजरात क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जानी अभी बाकी है।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे।

वलसाड शहर के धरमपुर चौकड़ी के पास स्थित सौराष्ट्र कडवा पाटीदार समाज हॉल में हुई बैठक में दक्षिण गुजरात के सात जिलों के पार्टी नेता, मंत्री, विधायक, सूरत के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल थे।

शाह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दक्षिण गुजरात क्षेत्र की सीट के लिए विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसमें सूक्ष्म योजना से लेकर चुनाव और बूथ प्रबंधन और विजय जुलूस तक शामिल है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जोन स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। शाह ने दक्षिण गुजरात से शुरुआत की और रविवार को वडोदरा में मध्य क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

भाजपा द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के विवरण के अनुसार, पाटिल और मुख्यमंत्री भी कल की बैठक में मौजूद रहेंगे।

निर्वाचन आयोग ने 14 अक्टूबर को कहा था कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। आयोग ने हालांकि, गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी।

साल 2017 में, दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना एक ही दिन 18 दिसंबर को हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान