देश की खबरें | एसजीपीसी अध्यक्ष ने काबुल आतंकी हमले में मारे गए सिख के परिवार से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने काबुल में पिछले सप्ताह गुरुद्वारे पर हुए हमले में मारे गए सविंदर सिंह के परिवार से सोमवार को मुलाकात की।

अमृतसर, 20 जून शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने काबुल में पिछले सप्ताह गुरुद्वारे पर हुए हमले में मारे गए सविंदर सिंह के परिवार से सोमवार को मुलाकात की।

काबुल स्थित एक गुरुद्वारे पर इस्लामिक स्टेट द्वारा शनिवार को किए गए एक आतंकी हमले में सिंह और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी और सात अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।

नयी दिल्ली के तिलक नगर में गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी में सिंह के 'अंतिम अरदास' में शामिल हुए धामी ने हमले को ‘‘मानवता के खिलाफ एक क्रूर कृत्य’’ करार दिया। धामी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सिखों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय से उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अफगान सिखों के साथ है और जरूरत के समय हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि अफगानिस्तान में फंसे सिखों को भारत लाकर उन्हें बसाना सरकारों का कर्तव्य था, लेकिन एसजीपीसी इस प्रक्रिया में आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

धामी ने भारत सरकार से सभी अफगान सिखों को भारत लाने, उनके कल्याण के लिए ठोस व्यवस्था करने और उनके रोजगार पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने दिल्ली में रहने वाले अफगान सिख नेताओं से भी मुलाकात की और वहां की मौजूदा स्थिति का पता लगाने के लिए अफगानिस्तान में रह रहे सिखों की संख्या के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फ़रीद मामुन्दज़ई से अफगानिस्तान में सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही कई अन्य राजनीतिक नेताओं और सिख निकायों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और केंद्र से अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

तालिबान शासित अफगानिस्तान में एक अल्पसंख्यक समुदाय के उपासना स्थल को निशाना बनाने वाले इस हमले में 18 जून को गुरुद्वारा कार्ते परवान के पास कई विस्फोट हुए थे। भारत ने इस "कायराना हमले" की निंदा की और कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन