रीवा/छतरपुर/दतिया (मध्यप्रदेश), 28 मई मध्यप्रदेश के रीवा, छतरपुर एवं दतिया जिलों में गरज के साथ बारिश एवं तेज आंधी आने से बृहस्पतिवार शाम को सात लोगों की मौत हो गई।
छतरपुर एवं दतिया जिलों में तीन—तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि रीवा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इनकी मौत वज्रपात, पेड़ गिरने एवं होर्डिंग गिरने से हुई है।
यह भी पढ़े | केरल: राज्यसभा सांसद और मातृभूमि समूह के एमडी वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन.
बारिश एवं तेज आंधी आने के कारण सतना के पावर ग्रिड में कुछ तकनीकी खराबी के कारण मध्यप्रदेश के सिंगरौली, सतना एवं रीवा जिलों में आज शाम विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
रीवा के अमहिया पुलिस थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि बारिश के साथ तेज आंधी आने से शहर के शिल्पी प्लाजा इलाके में एक होर्डिंग अपेक्स बैंक के मैनेजर डी.एस. परिहार के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े | भारत ने राम मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर पाकिस्तान की आपत्ति को सिरे से किया खारिज.
उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त वह बैंक से छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे।
अग्रवाल ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर खजुराहो थाना इलाके के चितरई गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई।
खजुराहो के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मनमोहन सिंह बघेल ने '' को बताया कि खजुराहो से छह—सात युवक चितरई गाँव में एक घर में पिकनिक मना रहे थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से इनमें से तीन युवकों की मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY