देश की खबरें | हरियाणा में शराब चोरी की जांच कर रही एसईटी का कार्यकाल और दो महीने बढ़ाया गया
जियो

चंडीगढ़, 30 मई हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई कथित शराब की चोरी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसईटी) के कार्यकाल को और दो महीने बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी टीसी गुप्ता के नेतृत्व में गठित एसईटी को अपनी रिपोर्ट 31 मई को सरकार को सौंपनी थी।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया : 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज ने बताया कि एसईटी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सुभाष यादव के स्थान पर गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील सदस्य होंगे। यादव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमने टीसी गुप्ता से पूछा कि जांच करने के लिए और अधिक समय की जरूरत होगी जिसके जवाब में उन्होंने लिखा कि दो महीने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | मोदी सरकार ने WeTransfer को भारत में किया बैन, राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों के चलते लिया फैसला.

उल्लेखनीय है कि सोनीपत के दो गोदाम से कथित शराब चोरी का मामला सामने आने के बाद छह मई को विज ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि एसईटी को शक्तियां प्राप्त नहीं है और पूछा कि क्या खट्टर सरकार शराब घोटाले की जांच कर रही है या लीपापोती कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)