जम्मू, एक जून जम्मू-कश्मीर के कठुआ-साम्बा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे नदी वाले क्षेत्र में 'संदिग्ध गतिविधि' के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने रविवार देर रात हीरानगर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। बीएसएफ को सीमा से लगे क्षेत्र में टॉर्च के इस्तेमाल और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी।
यह भी पढ़े | ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, इमारत को किया जा रहा है सैनिटाइज.
अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई और सोमवार सुबह तक तलाशी अभियान जारी था।
उन्होंने बताया कि साम्बा सेक्टर में बसंतर और इक नाला क्षेत्र में नदियों के किनारे वाले इलाके में अभियान जारी है। ये क्षेत्र हीरानगर से लगे हुए हैं।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ के प्रयास के दौरान मारे गए पाक के 3 आतंकवादी, तलाशी अभियान जारी.
पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादियों ने भारत में हीरानगर और साम्बा क्षेत्र से घुसपैठ करके कठुआ, साम्बा और नगरोटा क्षेत्र में सेना शिविरों और पुलिस थानों पर हमले किए हैं।
अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती जांच चौकियों और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग की जांच चौकियों पर सतर्कता बरती जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY