विदेश की खबरें | संरा प्रमुख ने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरे देशों को भारत की मदद की सराहना की :तिरुमूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने इस वैश्विक संस्था में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति के साथ ऑनलाइन बातचीत में कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत द्वारा अन्य देशों को दी गयी सहायता की सराहना की है। महासचिव के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र, 29 मई संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने इस वैश्विक संस्था में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति के साथ ऑनलाइन बातचीत में कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत द्वारा अन्य देशों को दी गयी सहायता की सराहना की है। महासचिव के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज संभालने वाले तिरुमूर्ति ने कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऑनलाइन अपना परिचय-विवरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े | भारत के बाद चीन ने भी ठुकराया डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता का प्रस्ताव, कहा- तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरुरत नहीं.

तिरुमूर्ति ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात करके अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने भारत की अपनी यात्राओं को याद किया, संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के महत्व को रेखांकित किया और कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की ओर से अन्य देशों को दी गयी सहायता की प्रशंसा की।’’

भारत ने अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी दवाएं, जांच किट और अन्य चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के मामले 64,000 के पार, संक्रमण से हुई मृतकों की संख्या 1,317.

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख आने वाले वर्षों में तिरुमूर्ति के साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।

तिरुमूर्ति ने 17 जून को संरा महासभा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2021-22 कार्यकाल के लिए पांच अस्थायी सीटों के लिहाज से होने वाले चुनाव से कुछ सप्ताह पहले ही कामकाज संभाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\