देश की खबरें | बीज घोटाले में शिअद ने स्वतंत्र जांच कराने की मांग की
जियो

चंडीगढ़, 28 मई धान के बीज की आपूर्ति में घोटाले का आरोप लगाते हुये शिरोमणि अकाली दल ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्र जांच कराने की मांग की और मामले में सतर्कता विभाग की जांच को लीपापोती की कार्रवाई करार दिया ।

विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने पूरे पंजाब में सभी जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा ।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन 5.0: गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर मांगे सुझाव: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ज्ञापन में शिअद नेताओं ने मांग की है कि धान के खराब अथवा नकली बीजों की आपूर्ति करने एवं बेचने के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिये और किसानो को मुआवजा दिया जाना चाहिये ।

शिरोमणि अकाली दल ने दावा किया था कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का निकट सहयोगी खराब बीजों की आपूर्ति कराने में शामिल है, इस बीज को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से मंजूरी नहीं मिली थी ।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित आज 1,438 नए मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर 35,273 हुई.

हालांकि, रंधावा ने बुधवार को इन आरोपों से इंकार करते हुये कहा कि अकालीनेता सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये इस मामले में उनका नाम घसीट रहे हैं ।

शिअद ने गुरूवार को मामले में सतर्कता विभाग की जांच को खारिज कर दिया और इसे लीपापोती करने वाला करार दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)