देश की खबरें | शिअद ने हरजिंदर धामी को एसजीपीसी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को एसजीपीसी के निवर्तमान अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को शीर्ष गुरुद्वारा निकाय के शीर्ष पद के लिए फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

चंडीगढ़, सात नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मंगलवार को एसजीपीसी के निवर्तमान अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को शीर्ष गुरुद्वारा निकाय के शीर्ष पद के लिए फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए बुधवार को अमृतसर में मतदान होगा।

शिअद के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को होने जा रहे वार्षिक चुनाव में एसजीपीसी अध्यक्ष पद के लिए धामी को नामित किया है।

चीमा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बादल ने कहा कि मेरी पार्टी के एसजीपीसी के सभी सदस्यों ने मेरे साथ अलग-अलग बैठक में उनके (धामी) कामकाज पर पूरा भरोसा जताया है। इसलिए वह वर्तमान चुनाव के लिए भी हमारी (पार्टी के) पसंद बने रहेंगे।’’

शिअद प्रमुख ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘मैं एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी जी को एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के लिए शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में नामांकित होने पर शुभकामनाएं देता हूं। खालसा पंथ के लिए धामी जी का समर्पण और इसके संस्थानों की सेवा अतुलनीय है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे विश्वास है कि वह अपने अगले कार्यकाल में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।’’

धामी ने एसजीपीसी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने के लिए बादल को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड