देश की खबरें | रूस की भारत के विभिन्न शहरों में ‘महान विजय’ की 80वीं सालगिरह मनाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस ने नौ मई को ‘ग्रेट विक्ट्री’ की 80वीं सालगिरह मॉस्को के साथ-साथ दिल्ली और कई भारतीय शहरों में भी भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल रूस ने नौ मई को ‘ग्रेट विक्ट्री’ की 80वीं सालगिरह मॉस्को के साथ-साथ दिल्ली और कई भारतीय शहरों में भी भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मास्को में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की 80 वीं वर्षगांठ का प्रतीक होगा।

द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी के खिलाफ (तत्कालीन) सोवियत संघ की जीत को रूस के लोग ‘ग्रेट विक्ट्री’ के तौर पर मनाते हैं।

अलीपोव ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह साल बहुत खास है। इस साल हम ग्रेट विक्ट्री की 80 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हम इसे रूस में ग्रेट विक्ट्री (महान विजय) कहते हैं...हम नौ मई को मॉस्को में बड़ा जश्न मनाएंगे और हमें उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए खुशी होगी, जो भी जाएगा, हम रक्षा मंत्री का स्वागत करेंगे... और, अगर प्रधानमंत्री जाने का फैसला करते हैं, तो हम निश्चित रूप से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।’’

रूसी राजदूत ने कहा कि मॉस्को में भव्य परेड के अलावा, ‘‘यहां भारत में, हमारे पास केवल दिल्ली में ही नहीं, बल्कि कई शहरों में समारोह आयोजित करने का कार्यक्रम है।’’

उन्होंने कहा कि उस दिन मॉस्को में कई शीर्ष-स्तरीय विदेशी मेहमान होंगे। रूस ने इस वर्ष विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

सोवियत सेना ने जनवरी 1945 में नाजी जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया था। कमांडर-इन-चीफ ने नौ मई को जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये, जिसके बाद युद्ध समाप्त हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान