विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूस समर्थित प्राधिकार ने लोगों को खेरसॉन शहर खाली करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संदेश भेजने में उपयोग किये जाने वाले मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट साझा कर रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ समर्थित क्षेत्रीय शासन ने नागरिकों से नौका के जरिये नीपर नदी पार कर रूस के कब्जे वाले अंदरूनी क्षेत्रों में जाने की अपील की है। शासन ने इसके लिए कीव की गोलाबारी और हमलों के कथित खतरों का हवाला दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संदेश भेजने में उपयोग किये जाने वाले मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट साझा कर रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ समर्थित क्षेत्रीय शासन ने नागरिकों से नौका के जरिये नीपर नदी पार कर रूस के कब्जे वाले अंदरूनी क्षेत्रों में जाने की अपील की है। शासन ने इसके लिए कीव की गोलाबारी और हमलों के कथित खतरों का हवाला दिया है।

खेरसॉन फरवरी में रूसी आक्रमण किये जाने के बाद से रूस के नियंत्रण में है।

यह शहर इसी नाम के क्षेत्र की राजधानी है। यह उन चार क्षेत्रों में शामिल है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने अवैध रूप से रूस में मिला लिया और फिर वहां रूसी मार्शल लॉ लगा दिया।

शुक्रवार को, यूक्रेनी सेना ने प्रांत में रूसी मोर्चे पर बमबारी की और वे इसकी राजधानी पर पूर्ण हमला करने के और करीब पहुंच गये। वे क्रेमलिन समर्थित सेना के पुन:आपूर्ति मार्गों को निशाना बना रहे हैं।

क्षेत्र में युद्ध के दौरान नीपर नदी काफी महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि रसद एवं सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति, सैनिकों और नागरिकों के आवागमन, दक्षिणी यूक्रेन को पेयजल उपलब्ध कराने और एक जलविद्युत संयंत्र से बिजली उत्पादन करने में इसका उपयोग किया जा रहा है।

खेरसॉन के क्रेमलिन समर्थित प्राधिकारों ने पूर्व में रूस द्वारा नियुक्त सभी अधिकारियों और करीब 60,000 नागरिकों को नदी के दूसरी ओर भेजने की योजना की घोषणा की थी।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि करीब 25,000 लोगों ने नीपर नदी को पार किया है।

इस बीच, यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा को निशाना बना कर एक बड़ा मिसाइल हमला शुरू किया है। बयान में कहा गया है कि वायुसेना ने हवा और समुद्र से दागी गई 33 क्रूज मिसाइल में से 18 को मार गिराया है।

कीव के मेयर विताली क्लिश्चको ने कहा कि राजधानी को निशाना बना कर दागी गई कई रॉकेट को शनिवार सुबह मार गिराया गया।

यूक्रेन के छह पश्चिमी और मध्य प्रांतों के गवर्नर ने भी ऐसी ही सूचना दी है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सुबह में अपने बयान में कहा कि विस्फोटकों वाले पांच ड्रोन को मध्य चेरकासी क्षेत्र में मार गिराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान