खेल की खबरें | रूद्रांक्ष ने जीता 12वां आर आर लक्ष्य कप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ठाणे के युवा रूद्रांक्ष पाटिल ने यहां 12वें आर आर लक्ष्य कप 2021 अखिल भारतीय आमंत्रण 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

न्यू पनवेल (महाराष्ट्र), 26 दिसंबर ठाणे के युवा रूद्रांक्ष पाटिल ने यहां 12वें आर आर लक्ष्य कप 2021 अखिल भारतीय आमंत्रण 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

लक्ष्य शूटिंग क्लब द्वारा इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो शनिवार को देर शाम समाप्त हुई।

रूद्रांक्ष ने इस महीने के शुरू में भोपाल में 64वीं निशानेबाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार वह शुरू से ही बढ़त बनाये थे। उन्होंने 251.8 के स्कोर से एक अंक के अंतर से पहला स्थान हासिल किया और एक लाख रूपये की नकद राशि हासिल की।

नौसेना के किरण जाधव 250.8 अंक से दूसरे स्थान पर रहे।

उत्तर प्रदेश की आयुषी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।

पिछले साल के आर आर लक्ष्य कप विजेता तोक्यो ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर छठे स्थान पर रहे।

जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक नासिक की निशानेबाज आर्या बोर्स ने नवी मुंबई की मयूरी पवार को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now