जरुरी जानकारी | आरआईएल के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ का भाव छठे दिन 23 प्रतिशत उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ (आरआईएल-आरई) का डिमैट कारोबार में बृहस्पतिवार को रिकार्ड मात्रा का कारोबार हुआ और कीमत में 23 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया।

मुंबई, 28 मई रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ (आरआईएल-आरई) का डिमैट कारोबार में बृहस्पतिवार को रिकार्ड मात्रा का कारोबार हुआ और कीमत में 23 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया।

कारोबार समाप्त होने से एक दिन पहले आरआईएल-आरई के सौदे हुए। आरई का कारोबार 20 मई से शुरू होने के बाद एक दिन में यह सर्वाधिक कारोबार है।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

बृहस्पतिवार को आरआईएल-आरई मात्रा रिलायंस इंडसट्रीज के शेयर की मात्रा से ऊपर निकल गयी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 1.92 करोड़ आरआईएल के शेयर का कारोबार हुआ।

आरआईएल-आरई की मात्रा में वृद्धि के साथ कीमत में भी तेजी आयी।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

आरई का मात्रा-भारांश औसत मूल्य (वीडब्ल्यूएपी) 221.51 रुपये रहा जो पिछले बंद से 23.2 प्रतिशत अधिक है। यह एक दिन में अबतक की सबसे अधिक तेजी है।

मात्रा और कीमत के साथ आरआईएल-आरई का प्रीमियम भी वास्तवित मूल्य से ऊंचा बना रहा।

आरआईएल-आरई का वास्तविक मूल्य शेयर बंद भाव और राइट इश्यू मूल्य का अंतर है। बृहस्पतिवार को आरआईएल का शेयर 1,472.25 रुपये रहा जबकि राइट इश्श्यू का भाव 1,257 रुपये है। इस लिहाज से आरआईएल-आरई का मूलभूत मूल्य (शेयर भाव और राइट इश्यू मूल्य का अंतर) 215.25 रुपये बनता है।

आरई का बंद भाव 229.8 रुपये रहा। इस प्रकार प्रीमियम 14.50 रुपये रहा। यह बुधवार के 12.95 रुपये से अधिक है।

पूरे छह दिन के कारोबार आरआईएल-आरई का कारोबार उनके वास्तविक मूल्य के प्रीमियम पर हुआ। यह निवेशकों की आरआईएल-आरई में रूचि को बताता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का राइट एनटाइटलमेंट कारोबार राइट इश्यू खुलने के एक साथ शुरू हुआ। बीएसई और एनएसई में आरई की खरीद-बिक्री के लिये शुक्रवार अंतिम दिन है।

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू पिछले सप्ताह शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुला।

यह पहला ऐसा राइट इश्यू है जिसमें पात्र शेयरधारकों को डिमैट रूप में ही शेयर पात्रता प्रमाण प्राप्त हुए हैं। इसका करोबार शेयर बाजारों में हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\