देश की खबरें | पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक आर नरसिम्हा का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 14 दिसंबर प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक तथा पद्म विभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा का सोमवार को यहां निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।

वह 87 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- भारत में Facebook पर बीजेपी और आरएसएस का कब्जा.

शहर के रमैया मेमोरियल अस्पताल में न्यूरोसर्जन तथा वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर सुनील वी फुर्तादो ने कहा कि प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) में सेवाएं देने वाले वैज्ञानिक नरसिम्हा ने रात करीब साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली।

मस्तिष्क में रक्तस्राव के बाद आठ दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि बिल के विरोध में नौजवान प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन के साथ ही नेशनल हाईवे पर खेला क्रिकेट.

फुर्तादो ने कहा, ''उन्हें जब अस्पताल लाया गया था, तब उनकी हालत बेहद नाजुक थी। उनके मस्तिष्क में खून बह रहा था।''

डॉक्टर फुर्तादो के अनुसार हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और 2018 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था।

केन्द्र सरकार ने नरसिम्हा को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये 2013 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

उनके परिवार में पत्नी व एक बेटी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)