देश की खबरें | बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थल खोले जा सकेंगे, कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की अनुमति : ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाबंदियों में एक जून से कई छूट देने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों के बड़ी तादाद में आने के चलते राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
कोलकाता, 29 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाबंदियों में एक जून से कई छूट देने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों के बड़ी तादाद में आने के चलते राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
ममता ने कहा कि एक जून से धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं और सरकारी एवं निजी कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की इजाजत होगी।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में 1 जून से खुलेंगे सभी पूजा स्थल, 10 से अधिक लोगों के जमा होने पर रहेगी पाबंदी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उनकी सरकार से परामर्श किये बगैर, बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों को राज्य में वापस लाये जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से रेलवे की आलोचना कर रही हैं।
उन्होंने दावा किया, ‘‘यह सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन किये बगैर किया जा रहा है।’’
यह भी पढ़े | देश की खबरें | अमित शाह ने मोदी से की मुलाकात, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया.
मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘‘क्या भारतीय रेल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बजाय ‘कोरोना एक्सप्रेस’ ट्रेनें चला रही है। ’’
उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिये और अधिक ट्रेन क्यों नहीं चलाई जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)