जरुरी जानकारी | रिलायंस रिटेल का पहला ‘स्वदेश’ स्टोर हैदराबाद में खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने यहां रिलायंस रिटेल के पहले ‘स्वदेश’ स्टोर का बुधवार को उद्घाटन किया।

हैदराबाद, आठ नवंबर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने यहां रिलायंस रिटेल के पहले ‘स्वदेश’ स्टोर का बुधवार को उद्घाटन किया।

कंपनी की जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद के जुबली हिल्स में 20,000 वर्ग फुट में फैली यह दुकान भारतीय कला और शिल्प को समर्पित है। भारत की सदियों पुरानी कला और शिल्प को वैश्विक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से बने ‘स्वदेश’ स्टोर में पारंपरिक कलाकारों और कारीगरों के उत्पाद तथा शिल्प बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे।

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल के ‘स्वदेश’ स्टोर, भारत की सदियों पुरानी कला को दुनिया के सामने रखने का मंच बनने के साथ-साथ कारीगरों और शिल्पकारों के लिये आमदनी का जरिया भी बनेंगे। स्वदेश दुकान में हस्तशिल्प के अलावा हस्त निर्मित खाद्य वस्तुएं व कपड़े जैसे उत्पाद भी खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वदेश भारत की पारंपरिक कला और कारीगरों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने की एक विनम्र पहल है। इसमें 'मेक इन इंडिया' की भावना निहित है और यह हमारे कुशल कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सम्मान के साथ जीविका चलाने का साधन बनेगा। वे वास्तव में हमारे देश का गौरव हैं, और स्वदेश के माध्यम से हम उन्हें वह वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे, जिसके वे हकदार हैं।’’

उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और यूरोप में भी स्वदेश का विस्तार करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार ‘स्वदेश’ का विचार केवल दुकानें खोलने तक ही सीमित नही है। जमीनी स्तर पर पूरे देश में 18 ‘कौशल विकास के लिये रिलायंस फाउंडेशन दस्तकार पहल (रिलायंस फाउंडेशन इनिशिएटिव फॉर स्किल एनहांसमेंट-रेज) केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे 600 से अधिक शिल्प उत्पादों को खरीदारी का मंच मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\