जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एशियन पेंट्स में 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 7,703 करोड़ रुपये में बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बृहस्पतिवार को एशियन पेंट्स में 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, जबकि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये 7,703 करोड़ रुपये में ये शेयर खरीदे।

नयी दिल्ली, 12 जून अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बृहस्पतिवार को एशियन पेंट्स में 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी, जबकि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये 7,703 करोड़ रुपये में ये शेयर खरीदे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध सौदे के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सहयोगी कंपनी सिद्धांत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के जरिये एशियन पेंट्स में 3.50 करोड़ इक्विटी शेयर या 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

शेयरों का निपटान 2,201 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर किया गया, जिससे लेनदेन का मूल्य 7,703.50 करोड़ रुपये बैठता है।

हिस्सेदारी बिक्री के बाद, एशियन पेंट्स में आरआईएल की इकाई सिद्धांत कमर्शियल्स की हिस्सेदारी 4.90 प्रतिशत से घटकर 1.26 प्रतिशत रह गई है।

शेयरों के अधिग्रहण के साथ ही एशियन पेंट्स में एसबीआई म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 1.51 प्रतिशत से बढ़कर 5.15 प्रतिशत हो गई।

एनएसई पर एशियन पेंट्स के शेयर 0.73 प्रतिशत बढ़कर 2,225 रुपये पर बंद हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड