देश की खबरें | रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश से कोई असर नहीं पड़ेगा :राजू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मदुरै, 12 दिसंबर तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री सेल्लुर के राजू ने शनिवार को कहा कि अभिनेता रजनीकांत के प्रस्तावित राजनीतिक दल का राज्य की सियासत पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी अन्नाद्रमुक संस्थापक एम जी रामचंद्रन या दिवंगत जे जयललिता की तरह कामयाब नहीं हो सकते।

राजू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की लहर पूरे तमिलनाडु में चल रही है और लोग जानते हैं कि केंद्र में और राज्य में किसे शासन करना चाहिए।

यह भी पढ़े | अयोध्या को और भव्य स्वरूप देने के लिए 343 गांव शामिल, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी.

जनवरी 2021 में राजनीतिक दल बनाने और राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के रजनीकांत के फैसले का जिक्र करते हुए अन्नाद्रमुक नेता ने कहा, ‘‘कल तक जो अभिनेता अपने घर में बंद थे वे आज सार्वजनिक मंच पर आ गये हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘रजनीकांत के आने से तमिलनाडु की राजनीति में कुछ नया नहीं होगा।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, किसान आंदोलन पर हुई चर्चा.

राजू ने कहा कि मतदाता राजनीति में नये आने वाले लोगों को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी एमजीआर या जयललिता की तरह राजनीति में आकर सफल नहीं हो सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)