देश की खबरें | राजस्थान: युवक ने खुद को डेटोनेटर से उड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक युवक ने शरीर पर कथित तौर पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया। पुलिस के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, छह नवंबर राजस्थान के उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक युवक ने शरीर पर कथित तौर पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया। पुलिस के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (ऋषभदेव) हेरंब जोशी ने बताया कि मसारो की ओबरी गांव में नीलेश मीणा (24) ने रविवार देर रात डेटोनेटर (खनन में प्रयोग की जाने वाली विस्फोटक सामग्री) बांधकर विस्फोट कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती की किसी और के साथ सगाई होने से वह परेशान था। उन्होंने बताया कि दोनों के एक ही गोत्र के होने के कारण उनके बीच शादी नहीं हो सकती थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक ने युवती के घर के पास डेटोनेटर बांधकर आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now