देश की खबरें | राजस्थान : बाड़मेर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जयपुर, 12 अप्रैल राजस्थान के बाड़मेर जिले में शनिवार को 22 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान खुशबू के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले खेताराम से हुई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि शनिवार को खुशबू की मौत की खबर उसके मायके वालों को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला के मायके वालों ने उसके पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के मायके वालों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों के अनुसार उसकी शादी के दो महीने बाद ही उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)