कोटा (राजस्थान), 11 दिसंबर राजस्थान में कोटा शहर के एक सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को तीन और नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इसके साथ ही, अस्पताल में पिछले दो दिनों में होने वाली इस तरह की मौतों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जे. के. लोन अस्पताल में बृहस्पतिवार को नौ नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। ये सभी एक से चार दिनों के थे।
यह भी पढ़े | Earthquake in Kerala: केरल के मलप्पुरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.5 रही तीव्रता.
अस्पताल के अधीक्षक सुरेश चंद दुलारा ने बताया कि शुक्रवार को तीन और नवजात शिशुओं की मौत हो गई जिनमें से दो, एक दिन के थे और एक अन्य एक महीने का था।
कोटा-बूंदी से सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में अपने कार्यालय में जिला प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने नवजात बच्चों की मौत के कारण के बारे में पूछा और अधिकारियों को अस्पताल की स्थिति में सुधार करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों के आराम के लिए लाई गई फूट मसाजर, देखें तस्वीरें.
नवजात बच्चों की मौत पर बिरला ने शोक प्रकट किया और अस्पताल में उचित निगरानी किए जाने पर जोर दिया।
बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने अस्पताल प्रशासन से बात की है और मामले पर रिपोर्ट मांगी है। जो भी बात सामने आएगी ,उन पर मैं राज्य सरकार से चर्चा करूंगा।”
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत की जांच के लिए शुक्रवार को चार सदस्यीय एक समिति का गठन किया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY