देश की खबरें | राजस्थान: किसानों के लिए राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना की शुरूआत की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान राज्य बीज निगम ने राज्य में राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना की शुरूआत की है। निगम से बीज खरीदने वाले किसानों को इसके तहत प्रत्येक जिले में लॉटरी के जरिये एक-एक ट्रैक्टर दिया जाएगा।

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान राज्य बीज निगम ने राज्य में राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना की शुरूआत की है। निगम से बीज खरीदने वाले किसानों को इसके तहत प्रत्येक जिले में लॉटरी के जरिये एक-एक ट्रैक्टर दिया जाएगा।

निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने बताया कि निगम द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले बीजों को वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।

उन्होंने बताया “ उपहार निगम से बीज खरीदने वाले किसानों को दिया जाएगा। बीज के थैले में एक कूपन उपलब्ध रहेगा। कूपन के आधार पर विजेता को उपहार दिया जाएगा। ”

इसके तहत प्रत्येक जिले में एक किसान को ट्रैक्टर दिया जाएगा। साथ ही, 20 किसानों को बैटरी चालित स्प्रेयर मशीन और 30 किसानों को टॉर्च दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में 51 उपहार किसानों को लॉटरी के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे।

गुर्जर ने बताया कि निगम किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज उत्पादन कर उचित मूल्य पर ग्राम स्तर तक उपलब्ध करा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान