देश की खबरें | राजस्थान के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जयपुर, 12 जून राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राजभवन के बयान के अनुसार, राज्यपाल बागडे ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

राज्यपाल ने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने विमान हादसे को दुखद बताया।

एक प्रवक्ता के अनुसार, शर्मा ने विमान हादसे के बाद बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रस्तावित अपने कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उनकी बांसवाड़ा की प्रस्तावित यात्रा भी निरस्त कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे सहित अन्य नेताओं ने भी इस विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान