देश की खबरें | रेलवे बंगाल में सियालदह से जलपाईगुड़ी रोड तक साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस शुरू करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने सियालदह से जलपाईगुड़ी रोड तक एक नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन सेवा भागीरथी नदी पर नवनिर्मित नशीपुर रेल पुल से होकर दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच अतिरिक्त संपर्क प्रदान करेगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

कोलकाता, 12 जून रेलवे ने सियालदह से जलपाईगुड़ी रोड तक एक नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन सेवा भागीरथी नदी पर नवनिर्मित नशीपुर रेल पुल से होकर दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच अतिरिक्त संपर्क प्रदान करेगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 13115/13116 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस की नियमित सेवा 20 जून से सियालदह से और इसके अगले दिन से जलपाईगुड़ी रोड से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नशीपुर रेल पुल मार्ग से होकर चलने वाली इस ट्रेन से रानाघाट, कृष्णनगर, बरहामपुर, अजीमगंज और जंगीपुर स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होगा, जिससे दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच तेज एवं सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 13115 सियालदह-जलपाईगुड़ी रोड हमसफर एक्सप्रेस हर शुक्रवार को रात 11.40 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे जलपाईगुड़ी रोड पहुंचेगी, जबकि 13116 जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस हर शनिवार को रात 8.30 बजे जलपाईगुड़ी रोड से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.10 बजे सियालदह पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रास्ते में नैहाटी, रानाघाट, कृष्णनगर सिटी जंक्शन, बरहामपुर कोर्ट, अजीमगंज, जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, समसी, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

अधिकारी ने कहा कि इसमें शयनयान और वातानुकूलित यान उपलब्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान