देश की खबरें | पंजाब : सत्तारूढ़ आप और विपक्षी कांग्रेस ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का कड़ा विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने देश में एक साथ चुनाव कराने के विचार का शनिवार को कड़ा विरोध किया।

चंडीगढ़, 14 जून पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने देश में एक साथ चुनाव कराने के विचार का शनिवार को कड़ा विरोध किया।

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसे संविधान के मूल ढांचे और भावना पर सीधा हमला बताया है।

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के साथ यहां हुई बैठक में कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं ने भी इस विचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

बैठक में भाग लेने के बाद चीमा ने कहा कि उन्होंने और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के कदम को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

चीमा ने कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का यह प्रस्ताव एक गुप्त एजेंडा है, जिसका उद्देश्य भारत के संविधान में निहित राष्ट्र के संघीय ढांचे को नष्ट करना है, जिसे बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर ने सावधानीपूर्वक तैयार किया था। ’’

प्रस्तावित विधेयक में संशोधनों का उल्लेख करते हुए चीमा ने कहा कि सुझाए गए संशोधनों से राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल केंद्र सरकार के विवेक पर निर्भर हो जाएगा, जो संविधान में निहित संघीय ढांचे के साथ असंगत एक खतरनाक अतिक्रमण है।

उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 356 और 360 के दुरुपयोग को और बढ़ावा देगा।

चीमा ने दावा किया, ‘‘ भाजपा द्वारा प्रस्तावित एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक, विभिन्न संस्कृतियों, ओं और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले तथा भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम करने वाले क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का एक सोचा-समझा कदम है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार