देश की खबरें | पंजाब: सुखबीर बादल फिर शिअद के अध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर में शनिवार को आयोजित की गई शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रतिनिधियों की बैठक में सुखबीर सिंह बादल को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना गया।

अमृतसर, 12 अप्रैल पंजाब के अमृतसर में शनिवार को आयोजित की गई शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रतिनिधियों की बैठक में सुखबीर सिंह बादल को फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना गया।

बादल के नाम का प्रस्ताव पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने रखा, जबकि पार्टी नेता परमजीत सिंह सरना ने इसका समर्थन किया।

शिरोमणि अकाली दल के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक यहां श्री दरबार साहिब परिसर में तेजा सिंह समुंदरी हॉल में आयोजित की गई।

बादल की पत्नी एवं बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा, वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

बादल ने पिछले साल 16 नवंबर पार्टी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था, जब उन्हें 2007 से 2017 तक शिअद और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘‘गलतियों’’ के लिए अकाल तख्त द्वारा ‘तनखैया’ (धार्मिक कदाचार का दोषी) घोषित किया गया था।

जनवरी में, पार्टी की कार्यसमिति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। बाद में, शिअद ने नया सदस्यता अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान