देश की खबरें | पंजाब: आरपीजी हमले के आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एके-56 राइफल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मोहाली में अपने खुफिया मुख्यालय पर हुए आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले के मुख्य आरोपी चरत सिंह से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एके-56 राइफल और 100 कारतूस बरामद की है।

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मोहाली में अपने खुफिया मुख्यालय पर हुए आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले के मुख्य आरोपी चरत सिंह से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एके-56 राइफल और 100 कारतूस बरामद की है।

चरत सिंह के अलावा उसके दो सहयोगियों सैयद मोहम्मद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी और सुनील कुमार उर्फ काला को भी गिरफ्तार किया है।

मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर नौ मई को हमला हुआ था।

चरत सिंह को हाल में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि चरत सिंह से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस के दलों ने एके-56 राइफल और 100 कारतूस तथा प्वांइट 30 बोर की पिस्तौल बरामद की है।

चरत सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से चिश्ती को गिरफ्तार किया।

डीजीपी ने कहा कि जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि आरोपी चिंकी कनाडा में रह रहे गैंगस्टर लखबीर लांडा से संपर्क में पिछले पांच-सात वर्षों से था। लांडा के निर्देश पर, चिंकी ने अजमेर में अल-खादिम नाम के एक गेस्ट हाउस में चरत सिंह के रहने की व्यवस्था की थी।

चरत सिंह ने यह खुलासा किया कि लांडा ने चिंकी को करीब तीन-चार लाख रुपये भेजे थे।

चरत सिंह के एक अन्य सहयोगी सुनील कुमार को रुपनगर से गिरफ्तार किया गया। कुमार ने अमेरिका में रह रहे जगरूप सिंह के निर्देश पर उसे एक ठिकाना उपलब्ध कराया था।

रूप को लखबीर लांडा का करीबी सहयोगी माना जाता है।

चरत सिंह एक आदतन अपराधी है और वह हत्या, हत्या की कोशिश सहित जघन्य अपराधों के कई मामले तथा पंजाब में शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामलों का सामना कर रहा है।

उसने सीमा पार से पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी ‘इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस’ (आईएसआई) के सक्रिय सहयोग से पाकिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रींडा के मार्फत आरपीजी, एके-47 और अन्य हथियार हासिल किये थे।

आरोपी हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है और आरपीजी हमले के वक्त वह पैरोल पर जेल से बाहर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान