देश की खबरें | पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर विवाह के बंधन में बंधे

चंडीगढ़, सात नवंबर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर मंगलवार को यहां डॉक्टर गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि विवाह समारोह सिख रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

हेयर (33) बरनाला से दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

हेयर के पास खेल के अलावा जल संसाधन, भूमि एवं जल संरक्षण, खान एवं भूविज्ञान और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग भी हैं।

डॉ. गुरवीन कौर पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहता है।

हेयर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद विवाह करने वाले तीसरे मौजूदा मंत्री हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था। इसी साल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की शादी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव से हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)