देश की खबरें | पंजाब: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को लॉकडाउन की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा कर 30 जून तक कर दी।

जियो

चंडीगढ़, 30 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को लॉकडाउन की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा कर 30 जून तक कर दी।

हालांकि, विशेषज्ञों ने राज्य में मॉल और होटल नहीं खोलने का सुझाव दिया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन के पांचवें चरण के लिए केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों पर अमल करेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2940 नए मरीज पाए गए, 99 लोगों की हुई मौत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्र ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में और अधिक छूट देने के लिए शनिवार को नये दिशा निर्देश जारी किए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा और आठ जून से होटल, शॉपिंग मॉल आदि खोल दिये जाएंगे।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

एक सरकारी वक्तव्य के मुताबिक सिंह ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेस के जरिये हुई बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया।

अपने साप्ताहिक फेसबुक संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और यदि आवश्यक हुआ तो लोगों का जीवन बचाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)