देश की खबरें | पुणे यातायात पुलिस ने नियम उल्लंघन की शिकायत के लिए मोबाइल ऐप शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर की यातायात पुलिस ने एक मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिससे लोग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जानकारी दे सकेंगे और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 15 जून शहर की यातायात पुलिस ने एक मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिससे लोग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जानकारी दे सकेंगे और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘पीटीपी ट्रैफिक कॉप ऐप’ नामक इस मोबाइल ऐप को एक निजी कंपनी के सहयोग से विकसित किया गया है और इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) मनोज पाटिल ने कहा कि इस ऐप का उद्देश्य शहर में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा, “आम नागरिकों को प्रतिदिन दुर्घटनाओं, जाम और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका एक मुख्य कारण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समय पर कार्रवाई न होना है। यह ऐप जनता और यातायात विभाग के बीच की दूरी को कम करेगा।”

अधिकारी ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से लोग अवैध पार्किंग, फुटपाथ पर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, तीन लोगों का एक बाइक पर सवारी करना, फैंसी नंबर प्लेट और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे मामलों की शिकायत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दुर्घटना, वाहन खराब होना, गड्ढे, यातायात जाम, तेल गिरना और जलभराव जैसी समस्याओं की भी रिपोर्ट की जा सकती है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियम उल्लंघन से संबंधित स्पष्ट तस्वीरें और वाहन की पंजीकरण संख्या ऐप पर अपलोड करें।

पाटिल ने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार