जरुरी जानकारी | वनस्पति तेल का आयात मार्च में 16 प्रतिशत घटकर 9.98 लाख टन पर: एसईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का वनस्पति तेल आयात मार्च महीने में 16 प्रतिशत घटकर 9.98 लाख टन रहा। कच्चे सूरजमुखी तेल आयात में भारी गिरावट के कारण वनस्पति तेल आयात घटा है। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल भारत का वनस्पति तेल आयात मार्च महीने में 16 प्रतिशत घटकर 9.98 लाख टन रहा। कच्चे सूरजमुखी तेल आयात में भारी गिरावट के कारण वनस्पति तेल आयात घटा है। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

शुक्रवार को एक बयान में, सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने कहा कि वनस्पति तेलों (खाद्य और अखाद्य) का आयात पिछले साल मार्च में 11,82,152 टन से घटकर इस बार 9,98,344 टन रह गया।

मार्च 2025 में खाद्य तेल का आयात एक साल पहले की अवधि के 11,49,681 टन से घटकर 9,70,602 टन रह गया। कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात पिछले महीने घटकर 1,90,645 टन रह गया, जो मार्च 2024 में 4,45,723 टन था।

इस दौरान गैर-खाद्य तेलों की आवक 32,471 टन से घटकर 27,742 टन रह गई।

नवंबर से शुरू होने वाले तेल विपणन वर्ष 2024-25 के पहले पांच महीनों के दौरान, कुल वनस्पति तेल का आयात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 58,30,115 टन से मामूली रूप से घटकर 58,06,142 टन रह गया।

तेल वर्ष नवंबर से अगले वर्ष अक्टूबर माह तक चलता है।

एसईए ने कहा कि नवंबर 2024-मार्च 2025 के दौरान कुल खाद्य तेल आयात में से 6,62,890 टन रिफाइंड तेल (आरबीडी पामोलिन) का आयात किया गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 8,86,607 टन आरबीडी पामोलिन का आयात किया गया था। समीक्षाधीन अवधि में कच्चे तेल का आयात 48,78,625 टन से बढ़कर 49,76,787 टन हो गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘नवंबर 2024-मार्च 2025 के दौरान, पाम तेल का आयात नवंबर 2023-मार्च 2024 के 35,29,839 टन से तेजी से घटकर 24,15,556 टन रह गया, जबकि सॉफ्ट ऑयल का आयात पिछले साल की समान अवधि के 22,35,394 टन से बढ़कर 32,24,121 टन हो गया।’’

इंडोनेशिया और मलेशिया भारत को आरबीडी पामोलिन और कच्चे पाम तेल के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\