देश की खबरें | पैगंबर मोहम्मद मामला: कोलकाता में पुलिस थाने में पेश नहीं हुईं नुपुर शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा यहां सोमवार को नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश नहीं हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 20 जून भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा यहां सोमवार को नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश नहीं हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पैगंबर मोहम्मद पर शर्मा द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर एक स्थानीय व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस थाने ने उन्हें पेश होने के लिए नोटिस भेजा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शर्मा ने अपने ऊपर “संभावित हमला” होने का हवाला देते हुए एक ईमेल भेजा और पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा।

अधिकारी ने कहा, “नुपुर शर्मा ने हमें ईमेल लिखकर सूचित किया कि वह आज नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश नहीं हो सकतीं। ईमेल में उन्होंने कहा कि उन पर हमला हो सकता है इसलिए वह पेश नहीं हो सकतीं। उन्होंने हमारे अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कम से कम चार सप्ताह का समय मांगा है।”

इस बीच आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शर्मा के विवादास्पद बयान के विरुद्ध विधानसभा में लाए गए प्रस्ताव पर कहा कि देश के माहौल को खराब करने के लिए भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं।

शर्मा के बयान की निंदा करते हुए सदन में प्रस्ताव पारित किया गया। टीवी पर एक बहस के दौरान भाजपा नेत्री ने एक बयान दिया था जिससे देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन