देश की खबरें | आगरा में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा,19 दिसंबर आगरा में शनिवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गयी हैं और परिजनों से बात की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राजेश्वर मंदिर के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरीश पचौरी सदर तहसील में दस्तावेज लेखक थे और शनिवार दोपहर पचौरी अपने घर से किसी से मिलने के लिए निकले थे।

उन्होंने बताया कि शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पर वह किसी का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि पचौरी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)