पश्चिमी देशों में लॉकडाउन खुलने के बाद साइकिल की सवारी को दिया जा रहा प्रोत्साहन

उनका कहना है कि अस्थायी तौर पर ही सही लेकिन यह किया जाना चाहिए।

जर्मनी से लेकर पेरु तक के सामाजिक कार्यकर्ता सड़कों पर अतिरिक्त साइकिल लेन बनाने या पहले से मौजूद लेन को चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि अस्थायी तौर पर ही सही लेकिन यह किया जाना चाहिए।

यूरोपीय साइकिल संघ के सह अध्यक्ष मॉर्टन काबेल के अनुसार यदि शहरों को सुचारु रूप से चलाना है तो हमें साइकिल के लिए अधिक उपयुक्त वातावरण बनाना होगा।

उन्होंने कहा, “बहुत से लोग सार्वजनिक परिवहन में चलने से डरेंगे लेकिन कभी तो हमें काम पर जाना ही होगा। बहुत कम शहर ऐसे हैं जो सड़कों पर कारों की अधिक मात्रा बर्दाश्त कर पाएंगे।”

सड़कों पर साइकिल के लिए अलग लेन के अलावा काबेल की मांग है कि इलेक्ट्रिक साइकिल के दाम पर छूट दी जानी चाहिए ताकि लंबी या ऊंचाई वाली यात्रा करने वालों को प्रोत्साहित किया जा सके।

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन ने इस मामले में उदाहरण प्रस्तुत किया है जहां रोजाना आवागमन करने वाले लोगों में से आधे साइकिल पर चलते हैं।

नीदरलैंड में भी साइकिल लेन का विस्तृत जाल बिछा हुआ है।

विश्व के तमाम देश अब साइकिल के महत्व को धीरे-धीरे समझ रहे हैं।

फ्रांस की सरकार ने साइकिल के प्रयोग की वकालत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पियरे सर्न से कहा है कि वे 11 मई को समाप्त होने वाले लॉकडाउन से पहले योजना बनाकर दें।

सर्न ने परिवहन मंत्रालय को अपने सुझाव सौंपे थे जिसमें सड़कों पर साइकिल के लिए अन्य वाहनों से अलग लेन बनाने के वास्ते पचास हजार यूरो प्रति किलोमीटर की अनुमानित लागत बताई गई थी।

बर्लिन में कुछ सड़कों पर पीली रेखा बनाकर कार और साइकिल के लिए अलग लेन बनाई गई है।

इस प्रकार के प्रयोग कम लागत वाले होते हैं जिनके परिणाम तुरंत दिखाई पड़ते हैं।

इसी प्रकार की पहल पेरु के लिमा शहर, स्पेन के बार्सिलोना और इटली के मिलान में भी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\