विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका मेट्रो के दूसरे खंड का उद्घाटन करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को ढाका मेट्रो की लाइन-6 के दूसरे खंड का उद्घाटन कर सकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, तीन नवंबर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को ढाका मेट्रो की लाइन-6 के दूसरे खंड का उद्घाटन कर सकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अगरगांव से मोतीझील तक 9.53 किलोमीटर लंबे इस खंड में आठ स्टेशन शामिल हैं।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ढाका मेट्रो परियोजना (तीन लाइनों) पर एक सलाहकार के रूप में अलग-अलग स्तर की भागीदारी के साथ काम कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि हसीना ढाका मेट्रो के दूसरे खंड के उद्घाटन के अलावा इसकी लाइन-5 के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन कर सकती हैं।

पिछले साल 28 दिसंबर को, बांग्लादेश ने दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में से एक राजधानी ढाका में आवागमन को सुगम बनाने के लिए जापान की सहायता से अपनी पहली मेट्रो रेल सेवा शुरू की थी।

हसीना ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था।

एक आधिकारिक सूत्र ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “कल (शनिवार को) प्रधानमंत्री ढाका मेट्रो की लाइन-6 के दूसरे खंड का उद्घाटन करेंगी। अगरगांव से मोतीझील तक 9.53 किलोमीटर लंबे इस खंड में आठ स्टेशन शामिल हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार