देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद एवं ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य एवं मलयालम भाषा के अग्रणी दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि वह गरीबों और वंचितों के लिए आवाज उठाने में यकीन रखते थे।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य एवं मलयालम के अग्रणी दैनिक अखबार ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए कहा कि वह गरीबों और वंचितों के लिए आवाज उठाने में यकीन रखते थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ के निदेशक मंडल के सदस्य वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना वायरस के 91 नए मामले दर्ज, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8,158: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं राज्यसभा सदस्य एम पी वीरेंद्र कुमार जी के निधन से दु:खी हूं। उन्होंने एक प्रभावी विधायक एवं सांसद के रूप में अपनी पहचान बनाई।’’

उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कुमार गरीबों एवं वंचितों के लिए आवाज उठाने में यकीन रखते थे।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: जमात-उल-मुजाहिद्दीन के आतंकी अब्दुल करीम को कोलकाता पुलिस ने किया अरेस्ट.

मोदी ने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।’’

वीरेंद्र कुमार 1987 में केरल विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह दो बार लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हुए थे।

मार्च 2018 में वह केरल से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें वाम लोकतांत्रिक मोर्चे का समर्थन प्राप्त था।

वीरेंद्र कुमार समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के तीन बार अध्यक्ष (चेयरमैन) रह चुके थे। वह समाचार एजेंसी के निदेशक भी रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\