देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार युवाओं के लिए रोजगार, आय के नए रास्ते बनाने की पहल की है: जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए रोजी-रोटी, सरकारी नौकरी और आय के नए रास्ते और अवसर पैदा करने की लगातार पहल की है।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए रोजी-रोटी, सरकारी नौकरी और आय के नए रास्ते और अवसर पैदा करने की लगातार पहल की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुरू से ही युवाओं से जुड़े मुद्दों और चिंताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यहां सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान (आईएसटीएम) में रोजगार मेले में अपने स्वागत भाषण में कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि उनका विभाग जल्द ही अगले कुछ महीनों में 10 लाख सरकारी नौकरियों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नियुक्ति पत्रों की अगली किस्त लेकर आएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान- रोजगार मेला की शुरुआत की। समारोह के दौरान, 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

सिंह ने कहा कि सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। सिंह के साथ विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने आईएसटीएम परिसर में रोजगार मेले में नव नियुक्त लोगों को संबोधित किया।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने रक्षा, रेलवे, गृह, वित्त, संचार, श्रम, खान, सूचना और प्रसारण, जल संसाधन मंत्रालयों, अंतरिक्ष विभाग और बैंकों से उन्हें सौंपे गए 532 नए नियुक्तियों में से 40 को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शेष पत्रों का वितरण भी संबंधित विभागों द्वारा किया गया है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जारी नियुक्ति पत्रों में ग्रेड-ए, ग्रेड-बी (राजपत्रित), ग्रेड-बी (अराजपत्रित) और ग्रेड-सी सहित सभी स्तरों के सरकारी पद शामिल हैं। सिंह ने कहा कि शनिवार को जारी किए गए 75,000 नियुक्ति पत्र सरकार के लगभग सभी मंत्रालयों और विभागों से संबंधित हैं और उनके लाभार्थी देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड