देश की खबरें | प्रधानमंत्री मिजोरम जाने की हिम्मत नहीं कर सके: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिजोरम का दौरा करने की हिम्मत नहीं कर सके, क्योंकि उन्हें मणिपुर नहीं जाने की वजह से आलोचना का डर था।
नयी दिल्ली, छह नवंबर कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिजोरम का दौरा करने की हिम्मत नहीं कर सके, क्योंकि उन्हें मणिपुर नहीं जाने की वजह से आलोचना का डर था।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि आखिर इसके लिए क्या करना होगा कि प्रधानमंत्री मणिपुर पर अपनी चुप्पी तोड़ें या वहां के सांसदों और विधायकों से मिलें?
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार मिजोरम के लोगों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ‘शानदार मिजोरम’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस चुनावी राज्य के लोग उनके परिवार के सदस्यों की तरह हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने रेलवे, स्वास्थ्य, खेल और अन्य क्षेत्रों से संबंधित बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।
रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री को कुछ घंटों के लिए भी मिजोरम जाने की हिम्मत नहीं हुई और उन्होंने मणिपुर जाने की अनिच्छा के कारण आलोचना के डर से अपनी यात्रा रद्द कर दी। मणिपुर 6 महीने से अधिक समय से उबल रहा है। उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) मिज़ोरम के लिए एक प्रचार अभियान वीडियो जारी किया। मणिपुर, पूर्वोत्तर और शेष भारत के लोग आश्चर्यचकित हैं कि इसके लिए क्या करना होगा कि प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ें या मणिपुर के सांसदों और विधायकों से मिलें? कोई राय?’’
मिजोरम में सभी 40 विधानसभा सीट के लिए सात नवंबर को मतदान होना है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)