विदेश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने स्लोवाकिया में जेएलआर सुविधा केंद्र का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां जगुआर लैंड रोवर सुविधा केंद्र का दौरा किया। इस दौरान वह लैंड रोवर डिफेंडर के विनिर्माण संयंत्र की शुरुआत की साक्षी बनीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नाइट्रा (स्लोवाकिया), 10 अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां जगुआर लैंड रोवर सुविधा केंद्र का दौरा किया। इस दौरान वह लैंड रोवर डिफेंडर के विनिर्माण संयंत्र की शुरुआत की साक्षी बनीं।

मुर्मू दो देशों की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को यहां पहुंचीं। वह स्लोवाक गणराज्य की यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष हैं।

राष्ट्रपति ने संयंत्र में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों से मुलाकात की, जो उनसे मिलने के लिए पंक्ति में खड़े थे।

आखिरी बार किसी भारतीय राष्ट्रपति ने 29 साल पहले स्लोवाकिया का दौरा किया था। मुर्मू मध्य यूरोपीय देश का दौरा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्रपति हैं।

अक्टूबर 2018 में, टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जेएलआर ने स्लोवाकिया के नाइट्रा में अपनी विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया था।

करीब 1.4 अरब यूरो के निवेश के साथ, इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,50,000 वाहनों की है।

जेएलआर की प्रवक्ता कैटरीना चेलेबोवा ने कहा, ‘‘हमें बहुत खुशी है कि राष्ट्रपति ने हमारे संयंत्र का दौरा किया,। यहां जेएलआर स्लोवाकिया नाइट्रा संयंत्र भारत की ओर से स्लोवाकिया में सबसे बड़ा निवेश है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ विद्युतीकरण हमारी नयी रणनीति का हिस्सा है। इस दशक के अंत तक हम अपने प्रत्येक जेएलआर मॉडल में से कम से कम एक को इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर निर्मित करने की योजना बना रहे हैं।’’

इस संयंत्र में करीब 200 भारतीय काम करते हैं, जहां डिफेंडर और डिस्कवरी मॉडल तैयार किये जाते हैं। डिफेंडर का उत्पादन केवल नाइट्रा के संयंत्र में किया जाता है और दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now