देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू के 20 नवंबर को ओडिशा आने की संभावना: केंद्रीय मंत्री टुडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर से ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज की दो दिवसीय यात्रा पर आ सकती हैं।

भुवनेश्वर, सात नवंबर केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर से ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज की दो दिवसीय यात्रा पर आ सकती हैं।

जनजातीय और जल शक्ति मामलों के राज्य मंत्री टुडू यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और एकलव्य मॉडल स्कूल से संबंधित केंद्र सरकार की कुछ परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा, "चूंकि राष्ट्रपति राज्य का दौरा करेंगी, हम मयूरभंज में एकलव्य मॉडल स्कूल का उद्घाटन करने की योजना बना रहे हैं। दिसंबर के अंत तक जिले में ऐसे कुछ और स्कूल खोले जाएंगे। अन्य जिलों में भी काम प्रगति पर है।"

टुडू के करीबी सूत्रों ने बताया कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के अपने पैतृक स्थान रायरंगपुर और बादामपहाड़ जाने की संभावना है।

हालांकि, ओडिशा सरकार ने कहा कि उसे राष्ट्रपति मुर्मू की संभावित यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इससे पहले, रायरंगपुर से विधायक नबा चरण माझी ने मीडिया को बताया था कि राष्ट्रपति 20 नवंबर को बारीपदा में अखिल भारतीय संथाली लेखक सम्मेलन में भाग ले सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी