देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: संसदीय बोर्ड की बैठक से पहले शाह, राजनाथ, नड्डा मिले उपराष्ट्रपति नायडू से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 21 जून राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उन्हें (नायडू को) राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है ?

भाजपा ने सिंह और नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के बारे में विपक्षी दलों सहित सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए अधिकृत किया है।

नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है। इस बैठक में राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

नड्डा और सिंह दोनों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए अभी तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, जनता दल (यूनाईटेड) प्रमुख नीतीश कुमार, बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित वरिष्ठ नेताओं से बात की है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मजबूत स्थिति में है और उसे यदि बीजू जनता दल या आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन मिल जाए उसकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान