देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बैसाखी, विशु और फसल के अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 12अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को फसल त्योहारों --बैसाखी, विशु, बहाग बिहू, पोइला बोइशाख, मेशादी, वैशाखादी और पुथंडु पिरापु की पूर्वसंध्या पर शुभकामनाएं दीं।

ये त्योहार देश में 13 से 15 अप्रैल तक मनाये जायेंगे।

मुर्मू ने एक संदेश में कहा, ‘‘बैसाखी, विशु, बहाग बिहू, पोइला बोइशाख, मेशादी, वैशाखादी और पुथंडु पिरापु के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।’’

उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमारी सामाजिक परंपराओं के प्रतीक हैं तथा प्रकृति के संरक्षण और हमारी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का संदेश देते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि इनके माध्यम से हम किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कामना करती हूं कि ये जीवंत त्योहार हमें अपने राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)