मुंबई, 14 अप्रैल विमान इंजन बनाने वाली प्रैट एंड व्हिटनी ने आशीष सराफ को भारत में उपाध्यक्ष और ‘कंट्री हेड’ नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।
कंपनी बयान के अनुसार, सराफ भारत में सभी रणनीतिक विकास और परिवर्तन प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।
इसमें कहा गया, वे थेल्स से प्रैट एंड व्हिटनी में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने एयरोस्पेस, रक्षा, बायोमेट्रिक्स, साइबर सुरक्षा और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर सहित थेल्स इंडिया के सभी व्यवसायों के लिए ‘कंट्री डायरेक्टर’ और चेयरमैन के रूप में कार्य किया है।
सराफ देश में प्रैट एंड व्हिटनी के इंजीनियरिंग, आपूर्ति श्रृंखला, ग्राहक सेवा, संचालन और डिजिटल परिवर्तन केंद्रों के विकास और संरेखण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रैट एंड व्हिटनी के मुख्य डिजिटल अधिकारी सतीशकुमार कुमारसिंघम ने कहा कि पिछले चार वर्ष में प्रैट एंड व्हिटनी ने भारत में अपनी इंजीनियरिंग, डिजिटल परिवर्तन, आपूर्ति श्रृंखला और ‘आफ्टरमार्केट’ उपस्थिति का विस्तार करने के लिए चार करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ लाभ व हानि प्रबंधन, व्यवसाय परिवर्तन और रणनीतिक साझेदारियों में सराफ की विशेषज्ञता देश में हमारे विकास के अगले चरण को मजबूती प्रदान करेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY