देश की खबरें | ओडिशा में खड़े पीपीई से लदे ट्रक, सरकार माल लेने को तैयार नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के बीच व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के आपूर्तिकर्ताओं ने दावा किया है कि उनके द्वारा भेजे गए पीपीई से लदे ट्रक यहां एक गोदाम के पास फंस गए हैं क्योंकि ओडिशा सरकार ने माल लेने से इनकार कर दिया है।
भुवनेश्वर, 31 मई कोरोना वायरस महामारी के बीच व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के आपूर्तिकर्ताओं ने दावा किया है कि उनके द्वारा भेजे गए पीपीई से लदे ट्रक यहां एक गोदाम के पास फंस गए हैं क्योंकि ओडिशा सरकार ने माल लेने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यहां स्थित ओडिशा राज्य चिकित्सा निगम लिमिटेड (ओएसएमसीएल) के गोदाम के बाहर देश के विभिन्न हिस्सों से आए पीपीई किट से लदे ट्रक पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | दिल्ली में प्री मानसून बारिश से तुगलकाबाद समेत कई इलाकों में भरा पानी, देखें तस्वीर.
आपूर्तिकर्ताओं का कहना है कि उन्हें निगम की ओर से ऑर्डर दिया गया था।
पीपीई बनाने वाली एक कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, “कोविड-19 से मुकाबले के लिए पीपीई किट की भारी मांग है लेकिन ओएसएमसीएल ने माल लेने से इनकार कर दिया है, इसलिए ट्रक ओडिशा पहुंचने के बाद गोदाम के बाहर खड़े हैं।”
यह भी पढ़े | कोरोना एक्सप्रेस के बयान पर घिरीं ममता बनर्जी, भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने कहा-मजदूरों से मांगें माफी.
उन्होंने कहा, “सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने राष्ट्र की पुकार पर पीपीई किट बनाईं और उन्हें ओएसएमसीएल से ऑर्डर मिला था। हालांकि लगता है कि अब निगम ने अपना निर्णय बदल लिया है।”
इस बीच, ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास ने कहा कि एक बैठक में तय किया गया था 26 मई के बाद पीपीई किट की आपूर्ति स्वीकार नहीं की जाएगी क्योंकि राज्य में पर्याप्त मात्रा में किट हैं और इस संबंध में आपूर्तिकर्ताओं को सूचना दे दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)