जरुरी जानकारी | पावरग्रिड ने टेली-आईसीयू के लिये उत्तर प्रदेश के संजय गांधी इंस्टीट्यूट के साथ किया समझौता

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की पावरग्रिड ने सोमवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश में टेली-आईसीयू स्थापित करने के लिये संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसजीपीजीआईएमएस) के साथ समझौता किया है।

टेलीमेडिसीन (सुदूर चिकित्सा) सघन देखभाल इकाई (टेली-आईसीयू) 24 घंटे आईसीयू में भर्ती मरीज पर दूर से नजर रखने की प्रणाली है।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पावरग्रिड ने 14 दिसंबर, 2020 को संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। यह समझौता उत्तर प्रदेश में टेली-आईसीयू स्थापित करने के लिये किया गया।’’

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

सहमति ज्ञापन पर पावरग्रिड की तरफ से उसके निदेशक (कार्मिक) वी के सिंह ने और संजयय गांधी पोस्टग्रेजुएट इस्टीट्यूट की और से उसके निदेशक आर के धीमान ने हस्ताक्षर किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)