जरुरी जानकारी | बिजली मंत्री का राज्यों को निर्देश, मांग पूरी करने को पूरी क्षमता के साथ चलाएं संयंत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिह ने सोमवार को राज्यों से कहा कि वे बिजली की मांग पूरी करने के लिए अपने संयंत्रों को पूरी क्षमता के साथ चलाएं।

नयी दिल्ली, छह नवंबर केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिह ने सोमवार को राज्यों से कहा कि वे बिजली की मांग पूरी करने के लिए अपने संयंत्रों को पूरी क्षमता के साथ चलाएं।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों के दो दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही।

गौरतलब है कि देश में इस वक्त बिजली की खपत बढ़ रही है, जबकि कोयले की कमी का रुख देखने को मिल रहा है।

सिंह ने कहा, ‘‘बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए राज्यों को सभी बिजली संयंत्रों को पूरी क्षमता से चलाने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ राज्य अपने बिजली संयंत्रों को पूरी क्षमता के साथ नहीं चलाते हैं और इसके बजाय केंद्र के पूल से बिजली मांगते हैं।

बिजली की मांग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2023 में मांग सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now