जरुरी जानकारी | पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 6,628 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 6,628.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 6,628.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,229.33 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

पीएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 22,403.69 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,344.39 करोड़ रुपये थी।

पीएफसी की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) परमिंदर चोपड़ा ने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के लिए एक और सफल तिमाही दी है। इस तिमाही में, हमारे निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 4.50 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।”

पीएफसी ने 30 सितंबर, 2023 तक 70,499 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और विलंबित भुगतान अधिभार योजना के तहत 31,508 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू