विदेश की खबरें | पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वॉयर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करने की परपंरा दोबारा शुरू की

पोप फ्रांसिस ने कहा, ‘‘ आज स्क्वॉयर खुल गया है और हम प्रसन्नता के साथ लौटे हैं।’’

हालांकि, लॉकडाउन से पहले सेंट पीटर्स स्क्वॉयर पर हजारों लोगों की भीड़ जुटती थी लेकिन रविवार को कुछ सौ लोगों की एकत्र हुए थे और वे भी दूर-दूर या केवल परिवार के साथ खड़े थे।

यह भी पढ़े | नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया SpaceX Dragon सफलता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा.

इटली में तीन जून तक लोगों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र आने या विदेशियों के पर्यटन के लिए आने पर रोक है, इसलिए पीटर स्क्वॉयर पर केवल रोम और इलाके के ही लोग जुटे।

पोप फ्रांसिस ने उन लोगों को याद किया जो वायरस से संक्रमित हैं या जो अमेजॉन क्षेत्र में मारे गए हैं, खासतौर पर सबसे असुरक्षित मूल निवासी।

यह भी पढ़े | नेपाल: पिछले 24 घंटें में कोरोना के 166 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1567 हुई.

उन्होंने प्रार्थना की कि कोई धन की कमी की वजह से चिकित्सा सेवा से वंचित नहीं रहे।

पोप फ्रांसिस ने कहा कि अर्थव्यवस्था से अधिक लोगों की जान महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)