देश की खबरें | कर्नाटक में विस्ट्रॉन संयंत्र में हिंसा की राजनीतिक दलों ने गहन जांच की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 13 दिसंबर कर्नाटक में राजनीतिक दलों ने कोलार जिले में विस्ट्रॉन आई-फोन निर्माण संयंत्र में हुई हिंसा की रविवार को गहन जांच की मांग की है और उन्होंने राज्य की निवेश हितैषी छवि पर संभावित प्रभाव पर चिंताई जताई है।

ताईवान की कंपनी द्वारा संचालित संयंत्र के कामगारों ने शनिवार को वेतन भुगतान और ओवरटाइम की मजदूरी के भुगतान में कथित विलंब को लेकर शनिवार को तोड़फोड़ की थी।

यह भी पढ़े | Bihar: प्रेमिका से मिलने गया था और फिर कभी घर नहीं लौटा, कटा हुआ शव बरामद.

घटना के बाद पुलिस ने 130 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कामगारों ने संयंत्र में पथराव किया, दरवाजे एवं खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले, वाहनों को पलट दिया और उनमें आग लगा दी। हिंसा के वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

हिंसा की निंदा करते हुए राज्य सरकार ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े | केरल में फ्री COVID-19 वैक्सीन लगाने की घोषणा को बीजेपी ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन, सीएम विजयन पिनराई के खिलाफ पहुंची चुनाव आयोग.

हिंसा के एक दिन बाद कोलार जिले में नरसापुरा औद्योगिक क्षेत्र के संयंत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती जारी है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने ट्वीट किया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोलार के नजदीक विस्ट्रॉन निर्माण संयंत्र पर हिंसक हमला किया गया। ऐसे समय में जब कई कंपनियां चीन से भारत में आ रही हैं तो इस तरह के हमले से राज्य का नाम खराब होता है। मैं मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से आग्रह करता हूं कि घटना की जांच के आदेश दें।’’

घटना की कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों में हुई रिपोर्टिंग का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. आर. सुदर्शन ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि राज्य में निवेश और नौकरियां आकर्षित करने के लिए यह अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ताकि ऐसी घटनाएं नहीं हों।

कांग्रेस विधायक और पूर्व आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी ट्वीट कर कहा कि विस्ट्रॉन फैक्टरी में तोड़फोड़ राज्य की छवि के लिए अच्छा नहीं है।

भारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार विस्ट्रॉन को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)