विदेश की खबरें | पाकिस्तान में परिवार के पांच सदस्यों के हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया

पेशावर, 31 मई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मारा गया व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था।

खैबर पख्तूनख्वा के बटग्राम जिले में पदस्थापित थाना प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि आरोपी जहानज़ेब सुरखेली ने पारिवारिक लड़ाई के बाद अपनी दो पत्नियों, बेटी, बेटे और बहू की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी को समोसा खिलाने की जताई इच्छा.

उन्होंने सुरखेली के उम्र की जानकारी नहीं दी लेकिन वह मानसिक रूप से बीमार था।

थाना प्रभारी ने बताया कि उसने स्थानीय लोगों को घर में नहीं घुसने दिया और शवों को दफनाने के लिए खुद ही घर में कब्र खोदने लगा।

यह भी पढ़े | इटली में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, अब तक 450 मरीज ICU में भर्ती.

उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और सुरखेली को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

अहमद ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुरखेली मारा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)