पटियाला,31 मई पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस को मोबाइल ऐप की सहायता से दो घोषित अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2487 नए मरीज पाए गए, 89 की मौत: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्य पुलिस ने ‘पंजाब आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस सिस्टम’ (पीएआईएस) नामक एक ऐप बनाया है। इसमें अपराधियों का ब्यौरा और उनकी तस्वीरें हैं।
उन्होंने बताया कि शिवा और विशाल घोषित अपराधी हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्हें 30 मई को यहां के राजपुरा में गगन चौक के पास एक जांच चौकी पर मास्क नहीं लगाने के कारण रोका गया तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
यह भी पढ़े | दिल्ली में प्री- मानसून बारिश से तुगलकाबाद समेत कई इलाकों में भरा पानी, देखें तस्वीर.
उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी ने उनकी तस्वीर खींची और अपराधियों के रिकॉर्ड से उनका मिलान किया तो पाया गया कि दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पटियाला में मामले दर्ज किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY